मौसम ने ली अंगडाई, रातें सर्द और दिन गर्म मुंबई

मुंबई : ठंड का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, रात के तापमान (न्यूनतम) में एक दिन में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, जिससे मुंबईकरों की रात तो सुहानी हो गई है, हालांकि दिन का तापमान थोड़ा और बढ़ गया हैजिसके कारण दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को परेशानी होने लग रही हैउत्तर भारत में पड रही कडाके की ठंड और शुक्रवार से मंबई के हवा के रुख में हुए बदलाव के कारण तापमान में नीचे आ गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुंबई शहर और उपनगर का न्यनतम तापमन 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को 5 डिग्री गिरकर जहां उपनगर का तापमान रहा, वहीं शहर का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयामौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में मुंबई में तापमान कमोबेश इसी तरह रह सकता है। एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है वहीं गुरुवार की तुलना में दोनो जगहों की तापमान में एक और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई हैमौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत ने कहा कि शुक्रवार से उत्तरी हवाओं का असर मुंबई में दिखना शुरू हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट हुई है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, 31 दिसंबर तक मुंबई का मौसम सुहाना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक 18 डिग्री सेल्सियस